Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय लोक अदालत में 119491 प्रकरणों में 358145483 के अवार्ड पारित


अलवर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के अध्यक्ष एवं जिला जज हरेन्द्र सिंह के द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया।
शुभाररम्भ कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, अलवर जगमोहन अग्रवाल, एमएसीटी न्यायालय गोविंद अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर मीना अवस्थी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01 सुनील कुमार गोयल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 03 विनीत कुमार, विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआईएक्ट संख्या 02 सलोनी सक्सेना, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 04 सुनील मीणा, अध्यक्ष अभिभाषक संघ अनिल वशिष्ठ तथा सचिव अभिभाषक संघ जितेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। यह आयोजन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर निर्देशानुसार किया गया।
जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह के आदेशानुसार शनिवार को जिला मुख्यालय एवं समस्त तालुका मुख्यालयों पर स्थित न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालयों में वृहद स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन व चैक अनादरण से संबंधित कुल 115218 प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 59082124 रूपये का अवार्ड पारित किया गया। इसके अतिरिक्त आपराधिक प्रकृति के कुल 2043 प्रकरणों का राजीनामा के तहत निस्तारण किया गया। राजस्व मामलों में राजीनामा के माध्यम से कुल 447 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। एनआईएक्ट के 443 प्रकरणों में 125028739 रूपये, वसूली के कुल 119 प्रकरणों में 13014317 रूपये, एमएसीटी के कुल 186 प्रकरणों में 136916500 रूपये, पारिवारिक संबंधी कुल 195 प्रकरण, सिविल के कुल 435 प्रकरण में कुल 2003414 रूपये, वाणिज्यिक के 157 प्रकरणों में कुल 17720249 रूपये, श्रम संबंधी कुल 08 प्रकरणों में 750000 रूपये एवं अन्य कुल 240 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 3630140 रूपये का अवार्ड पारित किया गया। इस प्रकार कुल 154610 में से 119491 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 358145483 रूपये का अवार्ड जारी किया गया। इन प्रकरणों को निस्तारित करने में कुल 30 बैंचों ने कार्य किया

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

गुड ड्रीम्स क्लासेस में दीपावली उत्सव: छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर मनाया खुशियों का त्यौहार