Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भामाशाह दूधेडिया कराएंगे राजकीय  विद्यालय का जीर्णोद्धार

भामाशाह दूधेडिया कराएंगे राजकीय  विद्यालय का जीर्णोद्धार


राजलदेसर न्यूज सर्विस राजलदेसर के राजकीय विद्यालय नंबर 1 में वर्तमान में विद्यालय की हालत है बहुत खस्ता है यहां तक कि विद्यालय में बच्चों के बैठने के रूम की हालत इतनी खस्ता है कि पटिया कभी भी गिर सकती है साथ ही दीवार भी बहुत सुंदर अवस्था में है एवं जगह जगह विद्यालय जंजर अवस्था में है सरकार को इस विद्यालय के नवीनीकरण को लेकर अनेकों बार अवगत कराया लेकिन अभी तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया इस विद्यालय में ऐसे विद्यार्थी पढ़ कर गए हैं जो आज हिंदुस्तान में अपनी अलग पहचान रखते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए राजाना मिट्टी प्रेमी सेवा संस्था के शंकरलाल खडोलिया, भजन लाल पारीक की प्रेरणा से राजलदेसर कस्बे के गौ भक्त भामाशाह बाबूलाल दूधेडिया द्वारा इस विद्यालय का जीर्णोद्धार का कार्य दिनांक 23 मई को इसका शुभारंभ करके कराया जाएगा भामाशाह दूधेडिया का कहना है मां सरस्वती के मंदिर को सवारने का कार्य उनके भक्तों का है इसीलिए है मां सरस्वती का मंदिर को भव्य रूप देकर इसका पूरा जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा इसके अलावा इस विद्यालय में जो भी उपकरण की जरूरत होगी उसकी भी पूर्ति की जाएगी भामाशाह द्वारा विद्यालय का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा करने पर विद्यालय परिवार ने आभार जताया एवं गौ माता से अरदास की कि इनको और अधिक धनधान्य बनाएं

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर