Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बंद पड़ी गिरदावरी साइट को चालू करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

बंद पड़ी गिरदावरी साइट को चालू करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

तारानगर


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसीलदार के नाम कार्यालय कानूनगो देवकरण जोशी को ज्ञापन देकर पिछले दो महीनों से बंद पड़ी गिरदावरी साइट को चालू करने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि पिछले दो महीने से आमजन गिरदावरी के लिये दर दर भटक रहे है जिसके कारण उनको आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए 3 साल कि गिरदावरी की आवश्यकता होती है जिसकी वजह से ग्रामीण व किसान पिछले 2 महीने से दर दर की ठोकर खाने को मजबूर होना पड़ रहा है ज्ञापन में तत्काल ऑनलाइन गिरदावरी साइट चालू करने की मांग की है
ज्ञापन देने वाले में मनोज जोशी, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, सुरजीत वर्मा, द्वारका प्रसाद, रामचंद्र प्रजापत, संजय प्रजापत, शशिकान्त, अयूब चौहान आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा