Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

इंटरनेशनल फुटबॉल मैच में अब आपको नंबर 7 की जर्सी में दुनिया का नंबर वन खिलाड़ी कभी नजर नहीं आएगा। 41 साल की उम्र में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आज इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है।

Cristiano Ronaldo Renunciation
Cristiano Ronaldo Renunciation

Cristiano Ronaldo Renunciation: इंटरनेशनल फुटबॉल मैच में अब आपको नंबर 7 की जर्सी में दुनिया का नंबर वन खिलाड़ी कभी नजर नहीं आएगा। 41 साल की उम्र में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आज इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है। फुटबॉल के मैदान में वर्ल्ड में सबसे अधिक इंटरनेशनल गोल करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आज 5 नवंबर, गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए शेयर किए गए वीडियो में कहां कि नवंबर की इंटरनेशनल ब्रेक के बाद अब वो 7 नंबर की जर्सी टीम को लौटा देंगे। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के संन्यास की घोषणा के बाद उनके करोड़ों फैंस के चेहरे पर मायूसी छा गई है।

कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था रोनाल्डो का फुटबॉल का सफर

दुनिया के नंबर वन फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अपने इंटरनेशनल फुटबॉल के सफर की शुरुआत कजाकिस्तान के सामने की थी। 18 साल के रोनाल्डो ने अपना पहला मैच कजाकिस्तान के साथ वर्ष 2003 में खेला था। वहीं पहला वर्ल्ड कप (Cristiano Ronaldo first World Cup) 2006 में जर्मनी में खेला था। रोनाल्डो दुनिया के पहले ऐसे फुटबॉलर है जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे अधिक इंटरनेशनल गोल किए हैं। इन्होंने पुर्तगाल के लिए खेले गए 234 इंटरनेशनल मैचों में 146 गोल दागे। इसके अलावा उनके नाम अपनी टीम के लिए 46 असिस्ट दर्ज हैं। रोनाल्डो के बाद अपने देश के लिए सबसे अधिक इंटरनेशनल गोल करने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी (126) और तीसरे नंबर पर अली दाई (108) आते हैं।

6 वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने खेले व्हाट 27 मैच

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2006 से 2026 तक अपनी टीम के लिए लगातार 6 वर्ल्ड कप खेले। रोनाल्डो के वर्ल्ड कप की शुरुआत जर्मनी में 2006 से हुई। इसके बाद इन्होंने 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के फुटबॉल वर्ल्ड कप में हिस्सा लेकर अपने देश के लिए 27 गोल किए। वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड लियोनेल मेसी के नाम है। मेसी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 27 मैच के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो आते हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जर्मनी के लोथार मथायस का नाम आता है।

रोनाल्डो आज सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किए गए वीडियो में संन्यास की घोषणा करते हुए काफी भावुक नजर आए। 23 साल तक फुटबॉल के मैदान पर अपना दमखम दिखाने के बाद अब 41 साल की उम्र में रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Sports Awards : पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, डीएसपी से कांस्टेबल तक 235 पद किए मंजूर