Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया

अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया


सादुलपुर,। स्थानीय आशा देवी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, कॉलेज सादुलपुर में अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस संस्था चेयरमैन रामप्रताप पूनियां की अध्यक्षता में मनाया गया। संस्था चेयरमैन रामप्रताप पूनियां ने मिस फ्लोरेन्स नाइटेंगल व माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नर्सिंग व्याख्याता अंजनीलाल द्वारा नर्सेज दिवस की महता इसकी शुरुआत व इतिहास पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य डॉ. विजय सारस्वत ने नवप्रवेशित जी.एन.एम. प्रथम वर्ष प्रशिक्षणार्थियों को हाथ में दीपक देकर शपथ दिलाई कि वे अपने नर्सिंग व्यवसाय के प्रति पूरी ईमानदारी, लग्न एवं निष्ठा रखेंगें एवं मरीज के प्रति कभी भी गलत दवाई का इस्तेमाल व लापरवाही नहीं करेगें। नर्सिंग ट्यूटर सुशीला ने अपने सम्बोधन में नर्सिंग शिक्षा की महता एंव गुणवता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यालयाध्यक्ष दिनेश ख्यालिया, नर्सिंग व्याख्याता सुनील कुमार व भागीरथ आदि उपस्थित थे।
फोटो-02-03 नवप्रवेशित जी.एन.एम. प्रथम वर्ष प्रशिक्षणार्थियों को हाथ में दीपक देकर गलत दवाई का इस्तेमाल व लापरवाही नहीं की शपथ लेते स्थानीय आशा देवी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, कॉलेज सादुलपुर के प्रशिक्षणार्थी

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा