Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसान और नौजवान पैदल चलकर 2 जून को चूरु कलेक्ट्रेट के घेराव को लेकर किया गाँवों दौरा

किसान और नौजवान पैदल चलकर 2 जून को चूरु कलेक्ट्रेट के घेराव को लेकर किया गाँवों दौरा


सादुलपुर,। अखिल भारतीय किसान सभा और भारत की जनवादी नौजवान सभा राजगढ़ ने खरीफ 2021 और खरीफ 2022 सहित अन्य माँगों को लेकर चूरु जिले के किसान पैदल चलकर 2 जून को चूरु कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। इसी कड़ी में किसान सभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को किसानों को ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने के लिए मिठड़ी बलवंतसिंह, मिठड़ी केसरीसिंह, जपुरिया पट्टा, झाझडिय़ा की ढाणी, जपरिया खालसा, देवीपुरा, कालोड़ी, खारिया गोदारा, कानावासी, कालाना टीबा, कालाना ताल, बैजवा, ढाणी गुसाईं, ढाणी जीवनगीर, ढाणी खींवा व खबरपुरा आदि गाँवो में जनसंपर्क कर पैदल चलने का आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान कामरेड सुनील पूनिया ने बताया की सरकार और बीमा कंपनी हर फसल में आपत्ति लगाकर बीमा का पैसा हड़पनाचाहती है, मगर किसान और नौजवान चूरु जिले के राजगढ़ तहसील में हमीरवास, बैरासर और सिद्धमुख तहसील से 29 मई से अपनी पैदल यात्रा आरंभ करके चूरू के लिए रवाना होंगे तथा खरीफ 2021 और खरीफ 2022 की फसल की आपत्ती को लेकर के साथ-साथ अन्य माँगों को लेकर चूरु कलेक्ट्रेट का घेराव कर 2 जून को अनिश्चितकालीन धरना देंगे। उन्होने बताया कि माँगों को लेकर किसान सभा और नौजवान सभा ने 18 जनवरी को एसडीम कार्यालय राजगढ़ के सामने महापड़ाव दिया था, जिसको आज 116 दिन हो गये हैं, मगर अभी तक सरकार या प्रशासन द्वारा किसानों और नौजवानों की कोई भी सुनवाई की गई है, इसलिए अब किसानों और नौजवानों ने मिलकर चूरू कलेक्ट्रेट का घेराव करने का फैसला लिया है और किसान और नौजवान गाँव-गाँव में जाकर किसान दो मार्च की यात्रा को लेकर जनसंपर्क कर रहे हैं। आज के जनसंपर्क में कॉमरेड सुनील पूनिया, रामनिवास लांबा, नरेंद्र पूनिया, रामनिवास बैरासर, मनीराम ढाका, भीम सिंह, होशियार सिंह, राजेंद्र ढाका, रजनीश बेवड़ आदि ने जनसंपर्क किया। आज धरने के 116वें दिन नरेंद्र ढाका, सुरेश थिरपाली, नेहाल सिंह, गोकुल, राजेंद्र ढाका, मनफूल, कृष्ण, सुरेश, सुमेर, रामचंद्र बेवड़ आदि महापड़ाव में रूके।
फोटो-06-07-08 किसान और नौजवान के पैदल चलकर 2 जून को चूरु कलेक्ट्रेट के घेराव को लेकर गाँवों दौरा करते किसान सभा एवं नोजवान सभा के पदाधिकारीगण

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा