Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एक ही रात में चरला गांव के 5 घरों में चोरी

एक ही रात में चरला गांव के 5 घरों में चोरी


सुजानगढ़ (नि.सं.)। गांव चरला में एक साथ पांच घरों में चोरियां हो जाने का मामला सामने आया है। सदर थाने में किशनाराम पुत्र कुशलाराम जाट निवासी गांव चरला ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया है कि हम लोग 11 मई की रात को खाना खाकर बाखल में सो गये थे। सुबह मेरा लड़का सुखराम उठकर आंगन में गया व कोने का कमरा खोलने लगा, तो कमरा अंदर से बंद मिला। जिस पर हम लोगों उठकर देखा, तो पाया कि कमरे के दक्षिण की तरफ की खिड़की टूटी व खुली मिली तथा कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जिस पर कमरे की आलमारी को संभाला, तो पाया कि सोमने की आड़, रखड़ी सेट सोने की, सोने की कंठी, सोने की झूमरी, सोने की कनोती नहीं मिले। इसी प्रकार संदूक का भी ताला टूटा मिला, जिसमें रखे झाला कनोती, सोने की दो फुलड़ी, चांदी की पाजेब जोड़ी व 1 लाख 50 हजार नकद रूपये चोरी हो गए। इसी प्रकार तीन विदेशी कंबल भी गायब है।
इसी प्रकार गांव के सुरेंद्रसिंह पुत्र लादूसिंह राजपूत के घर में भी अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर सोने की रखड़ी, सीसफूल दो जोड़ी, कान का झूमका, गले की चिक, गले का लोकेट, नाक की नथ, चार अंगूठी, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, 70 हजार रूपये नकद चोरी कर लिए।
तीसरी चोरी के तहत गोपीराम पुत्र जेठाराम जाट निवासी चरला के मकान चोरों ने मकान की खिड़की के सरिये तोड़कर चांदी के कड़ले, आंवला, तागड़ी, पाजेब, सोने का बोरला, कान के बाले, 10 हजार नकद चोरी कर लिए।
चौथी चोरी राजूराम पुत्र मघाराम जाट के घर पर हुई, जिसके तहत चोर दो विदेशी कंबल, एक पाजेब जोड़ी, बिछुड़ी, 21सौ रूपये नकद चोरी कर ले गए। पांचवी चोरी गजेंद्रसिंह पुत्र नरोतमसिंह के घर पर हुई, जो जयपुर रहते हैं इनके घर क्या सामान चोरी हुआ है। वो मकान मालिक के आने पर ही पता चलेगा। फिलहाल सदर पुलिस थाने के सीआई मनोज मूंड ने मौका मुआयना कर घटना का जायजा लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा