Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सहायक अभियंता कार्यालय पर किया मटका फोड़ प्रदर्शन

सहायक अभियंता कार्यालय पर किया मटका फोड़ प्रदर्शन


सुजानगढ़ (नि.सं.)। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पर वार्ड न. 24 के लोगों ने पेयजल किल्लत से परेशान होकर पार्षद दीनदयाल पारीक व नेता प्रतिपक्ष नगरपरिषद जय श्री दाधीच के नेतृत्व में मटका फोड़ प्रदर्शन किया। करीब ग्यारह बजे वार्ड के लोग सहायक अभियंता कार्यालय पर पेयजल किल्लत सम्बंधी ज्ञापन देने के लिए पहुंचे, जहां पर कोई अधिकारी नहीं मिलने पर पानी की खाली मटकियां लोगों ने सहायक अभियंता की मेज व कुर्सी पर रख दी। कुछ देर बाद कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेना चाहा। लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच व अन्य लोगों ने ज्ञापन देने से मना कर दिया और कहा कि सहायक अभियंता आने पर ही ज्ञापन दिया जायेगा। जिसके बाद पार्षद दीनदयाल पारीक, जयश्री दाधीच, कमल दाधीच आदि ने अधिकारियों व एक्सईएन से फोन पर बात की और सोमवार को मिलकर बैठकर कुछ लोगों के साथ दुबारा मीटिंग कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने पर सहमति बनाई। इस दौरान करीब एक घंटे का समय बीत गया। उच्च अधिकारी नहीं आने के कारण पेयजल किल्लत सम्बंधी ज्ञापन सहायक अभियंता की कुर्सी पर पिन लगाकर चिपका दिये गये। इसके बाद इमारत से बाहर आकर मटका फोड़ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान शिवभगवान चौहान, धन्नी देवी मेघवाल, सुमित्रा सैन, दशरथसिंह राठौड़, मुरली सैन, नरेंद्र गुर्जर, नोरतन पारीक, हेमंत फूलभाटी, हीरालाल सूंठवाल आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा