Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

मुख्यमंत्री गहलोत का गांधी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
मुख्यमंत्री गहलोत का गांधी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अलवर। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से शुक्रवार को गांधीवादी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अलवर आगमन पर अभिनंदन किया गया।
जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलवर आगमन पर गांधी दर्शन के कार्यकर्ताओं की ओर से गांधी तस्वीर भेंट कर एवं सूत की माला पहना कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र सिंह एवं कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने गांधी के कार्यक्रमों की जानकारी देकर जिले मैं निरंतर 4 वर्षों से हो रहे गांधी के उत्कृष्ट कार्यक्रम करने पर गांधी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन धन समिति के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा एवं जिला सह संयोजक ओमप्रकाश देहलावास, संयोजक सुगन चंद शर्मा, सह संयोजक अतुल नाथ योगी, राजगढ़ संयोजक नारायण लाल वर्मा,सर्वेश सैनी, कुलदीप माथुर सहित अनेक गांधी कार्यकर्ता उपस्थित थेl

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।