Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

11 हजार केवी विद्युत लाईन का जर्जर विद्युत पोल हादसे को दे रहा है न्यौता, विभाग मौन

11 हजार केवी विद्युत लाईन का जर्जर विद्युत पोल हादसे को दे रहा है न्यौता, विभाग मौन


सादुलपुर,। राजगढ़ से बहल रोड पर स्थित महात्मा ज्योति राव फूले कॉलेज राजगढ़ के ठीक सामने स्थित 11 हजार केवी बिजली लाइन का पोल पूर्णत्या जर्जर होकर हादसे को न्यौता दे रहा है। मगर विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे पा रह हैं। हांलाकि यह लाईन दोनों साईडों से रोड़ के ऊपर से गुजर रही है। बहरहाल यह बिजली लाइन अगर यह किसी के ऊपर गिर गई तो बड़ा नुकसान होना निश्चित है तथा विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बड़ी घटना हो सकती है। भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण भाकर ने बताया इस संबन्ध में पूर्व में भी स्थानीय विद्युत निगम विभाग को शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
फोटो-03 राजगढ़ से बहल रोड पर स्थित महात्मा ज्योति राव फूले कॉलेज राजगढ़ के ठीक सामने स्थित जर्जर होकर हादसे को न्यौता देता 11 हजार केवी लाईन का पोल

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा