सरदारशहर। तहसील के अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 2 अप्रैल को चूरू जिला कलेक्ट्री के घेराव की बैठक को सफल बनाने के लिए गुरूवार को किसान सभा के प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी के नैतृत्व में जयसंगसर, चाडसर, नैयासर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को चूरू की घेराव सभा में पहुचने लिए निमत्रंण दिया गया। इस दौरान जयसंगसर और चाडसर में दिल्ली में चल रहे पहलवानों के धरने के समर्थन में केंद्रीय खेल मंत्री का पुतला भी जलाया गया। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र की सभाओं को प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी, कुमाराम जाखड़, सांवरमल डूडी, भूगानाराम सारण आदि ने संबोधित कर आगामी जिला कलेक्ट्री के घेराव को सफल बनाने हेतु ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा किसानों की मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्री के घेराव में पहुंचने का आह्वान किया।
चुरू
पहलवानों के समर्थन में केंद्रीय खेल मंत्री का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन


