Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई भिड़ंत, बोलेरो में सवार दो की घटनास्थल पर मौत

ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई भिड़ंत, बोलेरो में सवार दो की घटनास्थल पर मौत

सरदारशहर। शहर के तारानगर हाईवे पर नैणासर के पास गुरुवार प्रातः 6:30 के लगभग एक बोलेरो व ट्रक के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में बोलेरो में सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों में चर्चा थी की बोलेरो चालक को नींद की झपकी आने के कारण उक्त हादसा हुआ है। जबकि ट्रक चालक ने ट्रक को सड़क से नीचे उतार लिया था। उक्त घटना की सूचना मिलते ही भालेरी पुलिस एवं सरदारशहर पुलिस व 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचे। भिड़ंत में बोलेरो ट्रक में फंसे होने के कारण पुलिस को क्रेन मंगवानी पड़ी और दोनों वाहनों को क्रेन से अलग कर बोलेरो में फंसे दोनों युवकों के शव निकालकर राजकीय अस्पताल पहुंचाया। भालेरी थाने के एएसआई भंवरलाल ने बताया कि दोनो मृतकों की आईडी से उनके परिजनों को सूचना दी गई है। आईडी के अनुसार चूरु तहसील के धीरासर चारणान निवासी रामचंद्र पुत्र जैसाराम बगड़िया तथा दूसरा युवक यूपी के तहसील गौतमबुध जिला साहरनपुर निवासी अंकित 25 पुत्र जोगेंद्र गुर्जर है। इनमें मृतक रामचंद्र के परिजन पहुंच गए और अंकित के परिजनों को पहुंचने में समय लगा। उक्त घटना की जानकारी के साथ ही अस्पताल में सेवाभावी लोगों की भीड़ लगी। इस दौरान विधायक के छोटे भाई उपप्रधान केसरीचंद शर्मा, महावीर माली, विष्णु गौड, राजेन्द्र मोदी सहित अनेक सेवाभावी लोग पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। रामचंद्र का नोएडा में कपडे का व्यापार है। रामचंद्र नोएडा में अंकित के भूखंड में टी शर्ट बनाने का कारखाना चलाते थे और 8 दिन पूर्व मृतक रामचंद्र के परिवार में चचेरे दादा की मृत्यु हो गई थी। जिनके 12 दिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों बोलेरो में रात्रि को 11:30 दिल्ली से रवाना हुए थे। दोनों परिवार की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा