Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उभयलिंगी पहचान प्रमाण पत्र जारी किया

उभयलिंगी पहचान प्रमाण पत्र जारी किया


चूरू। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा उभयलिंगी समुदाय के व्यक्तियों हेतु संचालित राष्ट्रीय पोर्टल National Portal for Transgender Persons पर चूरू जिले की चांदनी बाई किन्नर, निवासी - रतनगढ़ का ऑनलाईन आवेदन करवाकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चूरू द्वारा उभयलिंगी पहचान प्रमाण पत्र जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के हस्ताक्षर से जारी करवाया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चूरू के सहायक निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा उभयलिंगी समुदाय के व्यक्तियों के लिए संचालित समस्त योजनाओं का लाभ इस प्रमाण पत्र के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है। उभयलिंगी समुदाय का व्यक्ति इस प्रमाण पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुड़कर निःशुल्क चिकित्सा/लिंग परिवर्तन सर्जरी की सुविधा प्राप्त कर सकता है। उभयलिंगी समुदाय के विद्यार्थी इस पहचान पत्र के आधार पर पूर्व मैट्रिक एवं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति भी प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए उभयलिंगी समुदाय के सभी व्यक्तियों के ऎसे पहचान पत्र जारी करवाने तथा राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने हेतु मोनिका बाई एवं चांदनी बाई को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उभयलिंगी समुदाय की संभाग स्तरीय प्रतिनिधि गुरू मोनिका बाई भी उपस्थित रहीं। सहायक निदेशक ओला, असिस्टेंट प्रोग्रामर विजय खेड़ीवाल, निजी सहायक पंकज कुमार स्वामी द्वारा चांदनी बाई को पहचान पत्र प्रदान किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा