Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्राम पंचायत पहाड़सर में लगे शिविर का जायजा लेकर विधायक डॉ कृष्णा पूनियां ने व्यवस्थाओं की सराहना

ग्राम पंचायत पहाड़सर में लगे शिविर का जायजा लेकर विधायक डॉ कृष्णा पूनियां ने व्यवस्थाओं की सराहना


सादुलपुर,। सादुलपुर विधायक एवं राजस्थान क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनियां ने गुरूवार को ग्राम पंचायत पहाड़सर में आयोजित प्रशासन गाँवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत शिविर मेें पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लेकर कार्य की सराहना की तथा ग्राम पंचायत के लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किये। इसी दौरान विधायक पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनियां ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगाये जा रहे शिविरों को विधानसभा के लोग भरपूर लाभ उठाये तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अधिकाधिक पंजीयन करवाकर योजनाओ का लाभ लें। इस मौके पर विधायक पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनियां ने सिद्धमुख तहसीलदार बबीता ढीलो, बीडीओ अरमजीत सिंह बाबल, नायब तहसीलदार महावीर गोस्वामी, नितिन पुरोहित (आरटीएस) आदि के कार्य को सराहा तथा ग्राम पंचायत पहाड़सर सरपंच रंजना मेघवाल तथा सरपंच प्रतिनिधि अमीलाल गोठवाल द्वारा शिविर में की गई व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की। शिविर में हरिपाल जांगिड़ ग्राम विकास अधिकारी, प्रधानाचार्य सरोजबाला, सहित विनोद पूनियां, रामकिशन जाखड़, पूर्व सरपंच सोहनलाल सहारण, फरसाराम तरड़, गिरधारी जाखड़, रामकिशन जाखड़, हजारी नायक, बलवन्त तरड़, रामनिवास सहारण, महावीर पूनियां, मेवासिंह सहारण, श्योकरण बिशु, अनिता सहारण, पवन पूनियां, सुमेर रेडू सहित अन्य प्रमुख ग्रामीणजन मौजूद रहे।
फोटो-08-09 ग्राम पंचायत पहाड़सर में आयोजित प्रशासन गाँवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर ग्रामीणों को पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित करती विधायक डॉ. कृष्णा पूनियां, सरपंच प्रतिनिधि अमीलाल गोठवाल व तहसीलदार बबीता ढिलो

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा