Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ओवरलोड वाहनों के प्रति परिवहन विभाग मौन

ओवरलोड वाहनों के प्रति परिवहन विभाग मौन


सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर के बीच से दिनभर निकलने वाले ओवरलोड वाहन आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। खनन क्षेत्र लोडसर, गोपालपुरा से तथा कई बार बीकानेर की ओर से आने वाले ओवरलोड होकर डंफर, ट्रक, ट्रोले बेरोकटोक सड़कों से गुजर रहे है। ये ओवरलोड वाहन सुजानगढ़ के अशोक सर्किल, छापर तिराहे से होते हुए ये परिवहन विभाग कार्यालय के सामने से गुजरते है, लेकिन परिवहन विभाग ने आंखे मूंद रखी है। अशोक सर्किल के पास के दुकानदारों का कहना है ओवरलोड वाहनों से सड़क पर गिट्टी, पत्थर गिरते रहते हैं, जिस कारण छोटे वाहन चालकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है।
कॉमरेड जगदीश नाथ ने बताया कि काफी बार छोटी गाड़ियां डंफर चालकों की लापरवाही के कारण पंचर होती हैं, लेकिन यातायात विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते। किसान सभा के अध्यक्ष तेजपाल गोदारा ने कहा कि सांठगांठ के कारण ये डंफर चालक परिवहन विभाग के नियमो को धता बताते हुए उनके सामने से ही गुजरते हैं और विभाग कोई कार्यवाही नहीं करता।
परिवहन अधिकारी राजेश स्वामी का कहना है कि वे नियमानुसार समय-समय पर कार्रवाई करते है। लेकिन हकीकत में स्थिति ये है की सड़क पर ये डंफर चालक, यमराज की तरह दौड़ रहे है। अब देखने वाली बात होगी की परिवहन विभाग इन ओवरलोड डम्फरो पर किस तरीके की कार्यवाही करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा