Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

परिवार चंद कदमों की दूरी पर था, पीछे से हो गई चोरी

परिवार चंद कदमों की दूरी पर था, पीछे से हो गई चोरी


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय शास्त्री प्याउ के सामने स्थित एक घर के निचले हिस्से में चल रहे ज्वैलरी वर्कशॉप पर रात में चोरों ने एक सोने के हार सैट सहित अन्य गिफ्ट आयटम चोरी कर लिए। चोरी की सूचना मिलने पर कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी मीणा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। कोतवाली सीआई को बताया गया कि गोपाल पंसारी की रात में शादी थी, जिसके कारण घर के सभी लोग पास में स्थित गेस्ट हाउस में गए हुए थे। अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे गेस्ट हाउस से कोई महिला घर में आई, तो चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस को गोपाल पंसारी के बहनोई ने बताया कि चोर एक गले का हार सैट और सोने, चंादी के गिफ्टस चोरी कर ले गए। जबकि काफी सारे सामने के गहने, चांदी के बने गहने दुकान में ही पड़े हैं, जिनको चोर नहीं ले गए। सीआई ने मौका मुआयना करने के दौरान पाया कि सीसीटीवी लगे हुए थे, लेकिन चोर सीसीटीवी की केबल काटकर डीवीआर सैट अपने साथ ले गए। फिलहाल कोतवाली थाने में शाम तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा