Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत 

तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर के नाथो तालाब में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के सीआई मुकुट बिहारी मीणा मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे। टीम हारे का सहारा के संयोजक शाम स्वर्णकार व अन्य लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाकर राजकीय बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पर मृतक की पहचान शंकर भार्गव (30) पुत्र बजरंग भार्गव, निवासी नाथो तालाब, सुजानगढ़ के रूप में हुई। पुलिस को मृतक के भाई कालू ने बताया है कि उसका भाई शंकर भार्गव पार्क में घूमने जाता है, संभवतया इसी दौरान उसका पैर फिसला और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक शंकर तीन दिनों से घर नहीं पहुंचा था, जिसकी गुमशुदगी भी कोतवाली थाने में गुरूवार को सुबह ही दर्ज करवायी गई थी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा