Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बेटियों को न्याय दिलाने के लिए किया प्रदर्शन

बेटियों को न्याय दिलाने के लिए किया प्रदर्शन


सुजानगढ़ (नि.सं.)। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन जताते हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की गई। किसान सभा के अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, जिला मंत्री रामनारायण रूलाणिया के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान लोगों ने लोगों ने नारेबाजी कर और बृजभूषण शरण को गिरफ्तार करने, देश की बेटियांे को न्याय दिलवाने सम्बंधी नारे लगाये। इस दौरान सभी ने एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर बेटियों को न्याय दिलवाने की मांग की। इस दौरान मुमताज काजी, पूनमचंद मेघवाल, महबूब बड़गुजर, कॉमरेड जगदीश नाथ, लियाकत खां, एडवोकेट गंगाधर मूंड, गोविंदराम, ललित स्वामी, ताराचंद चाहर, लालचंद बैदी, गुरूदेव गोदारा, भंवरलाल पांडर, भानीराम, ओमसिंह, भगवानाराम सहित कुछ नरेगा श्रमिक भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने काली पट्टी बांधकर भी विरोध जताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा