Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला बाल पीड़ित French सहायता समिति की बैठक संपन्न 

जिला बाल पीड़ित French सहायता समिति की बैठक संपन्न 


अलवर। किशोर न्याय समिति, राजस्थान उच्च न्यायालय एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला बाल पीड़ित मुआवज़ा सहायता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर की सचिव एवं अपर जिला व सेशन न्यायाधीश मीना अवस्थी ने की।
बैठक में समिति के सदस्यगण सुरेश कुमार कुड़ी अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, siucaw, अलवर व जगराम मीणा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, नीमराना के द्वारा वर्ष 2020 में अलवर जिले में पॉक्सो अधिनियम में दर्ज प्रकरणों की प्र.सू.रि. की प्रति मय विवरण सूची प्रस्तुत की गई। जिनमे पीड़ितों के प्रतिकर हेतु आवेदन पूर्ण करवाने बाबत अग्रिम कार्यवाही हेतु समिति के सदस्य ज़िला मजिस्ट्रेट (शहर) अलवर द्वारा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अलवर को अग्रेषित किया जाएगा।
इसके पश्चात ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर की सचिव एवं अपर जिला व सेशन न्यायाधीश मीना अवस्थी के द्वारा ज़िला केंद्रीय कारागृह अलवर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विचाराधिन एवं सजायाफ्ता बंदीजन से वार्ता कर जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

गुड ड्रीम्स क्लासेस में दीपावली उत्सव: छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर मनाया खुशियों का त्यौहार