Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह व कैबिनेट मंत्री जूली ने किया योजनाओं के ब्रोशर का विमोचन 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह व कैबिनेट मंत्री जूली ने किया योजनाओं के ब्रोशर का विमोचन 

अलवर । पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की फ्लैगशिप एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को दर्शाने वाले दो ब्रोशरों का विमोचन किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि इन दोनों ब्रोशरों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की 30 फ्लैगशिप एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को समाहित किया गया है जिससे आमजन विभाग की इन योजनाओं में पात्रता, देय लाभ, आवश्यक दस्तावेज व आवेदन करने का तरीका ब्रोशर के माध्यम से जान सकेंगे तथा इन योजनाओं का जागरूक रहकर लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, कविता यादव, डी सी मीणा, राजेश कुमार सिद्ध सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

गुड ड्रीम्स क्लासेस में दीपावली उत्सव: छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर मनाया खुशियों का त्यौहार