Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक कृष्णा पुनिया को वार्ड 38 में कार्यकर्ताओं ने केलों से तौलकर स्वागत किया

विधायक कृष्णा पुनिया को वार्ड 38 में कार्यकर्ताओं ने केलों से तौलकर स्वागत किया

सादुलपुर 10 मई 2023
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष एवं सादुलपुर विधायक डॉ कृष्णा पुनिया का कल शाम को वार्ड 38 में वार्डवासियों ने केलों से तौलकर स्वागत किया। विधायक कृष्णा पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि 4 साल में जो विकास कार्य करवाए उनके बारे में विस्तार से बताया जिसमे अंतराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, राजकीय कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर, ऑक्सिजन प्लांट, कृषि महाविद्यालय, घर घर पानी कनेक्शन, सिधमुख को तहसील बनवाने, हमीरवास को उपतहसील बनाने, नए उप स्वास्थय केन्द्र स्वीकृत करवाने, एसओजी चौकी स्वीकृत करवाने, सीएचसी के सभी प्रकार के डॉक्टर उपलब्ध कराने, इको पार्क, शहर में लगभग 46 करोड़ रुपए से डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन आदि विकास कार्य के बारे में विस्तार से बताया। और साथ ही लोगों से आग्रह किया कि गत 40 सालों को पिछले 4 साल से तुलना करके देखोगे तो कांग्रेस सरकार के पिछले 4 साल में जो विकास कार्य हुए हैं वो पिछले 40 साल में भी नही हुए। साथ ही राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराया।

इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन रजिया गहलोत, लाल मोहम्मद भियानी, हरद्वारीलाल मीणा पार्षद, नियाज मोहम्मद, पार्षद हैदरअली, हाजी सुलेमान, शंकर राजपूत, सरवन लुहार, नारूद्दीन लुहार, मौमदीन लुहार, जलालुद्दीन लुहार, पप्पू तेली, सदिक तेली, गोपाल प्रिंसिपल, बजरंग प्रजापत, चिराग लुहार, शाबीर लुहार आदि सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा