Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नाबालिग छात्रा को न्याय दिलाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

नाबालिग छात्रा को न्याय दिलाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा


गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति जिला चूरू राजस्थान द्वारा अतिरिक्त जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया है कि राजगढ़ जिला चूरू राजस्थान की राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12मे अध्ययनरत नाबालिग छात्रा का अपहरण कर ज्यादती करने वाले नामजद आरोपी को दो माह बाद भी गिरफ्तार नहीं किया गया है जो विचारणीय प्रश्न है।इस लिए जल्दी से जल्दी आरोपी को पुलिस हिरासत में ले कर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जावे ताकि सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटियों को शसक्त बनाओ योजना सफल हो। समिति के इन्दु कुमार गोस्वामी, महेंद्र कुमार कश्यप, अरुण पंसारी, सुभाष सैनी, सीता राम पटवारी, राम गोपाल, संतोष गोस्वामी, जयचंद, रामावतार, रणजीत सिंह आदि ने ज्ञापन सौंपा और निवेदन किया कि राजगढ़ थाना के मुकदमा नम्बर 119/2023भारतीय दण्ड संहिता धारा 363,376(2)(एन) और 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमे में शीघ्र कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा