Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर सिहाग ने लाभार्थियों को दिए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड

जिला कलक्टर सिहाग ने लाभार्थियों को दिए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड

रतनगढ़ । चूरू जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने भरपालसर व रतनगढ़ में किया महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग तथा शहरों के संग शिविरों का निरीक्षण, लाभार्थियों से संवाद कर कहा- पात्राता के अनुसार उठाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

चूरू, 10 मई। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बुधवार को चूरू जिले के भरपालसर में चल रहे महंगाई राहत कैंप तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए और ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

इस दौरान जिला कलक्टर सिहाग ने ग्रामीणों को महंगाई राहत कैंप में शामिल दसों योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचे, इसी उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग यह प्रयास करें कि अधिक से अधिक लोग कैंप में आकर अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाएं और इनका लाभ लें। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर पर जाकर विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आसपास, पड़ौस-मोहल्ले के लोगों को भी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अवश्य कहें।

इस दौरान शिविर प्रभारी एसडीएम अभिलाषा ने अब तक ब्लॉक में अर्जित प्रगति के बारे में जिला कलक्टर को जानकारी दी और बताया कि राज्य सरकार की मंशा और जिला कलक्टर के निर्देशानुसार कैंपों का समुचित ढंग से संचालन किया जा रहा है।

इस दौरान सुजानगढ अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ साख, समाज सेवी इंद्राज खीचड़, तहसीलदार बजरंग कुल्हरि, विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा