Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले की मांग को लेकर सांडवा में दी गिरफ्तारियां

जिले की मांग को लेकर सांडवा में दी गिरफ्तारियां


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ या सुजला जिले की मांग को लेकर सांडवा थाने में 311 लोगों ने गिरफ्तारियां दी हैं। उक्त जानकारी देते हुए जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल ने बताया कि सांडवा में रैली निकाली गई और उसके बाद थाने पहुंचकर गिरफ्तारियां दी गई। जिसमें मुख्य रूप से कॉमरेड रामनारायण रूलानिया, गुरुदेव गोदारा, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, जगदीश लावट, पवन पारीक, पवन भोजक, एडवोकेट गंगाधर मूंड, किसान सभा अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, सांडवा के हनुमान प्रसाद शर्मा, संग्राम दुसाद, जिला परिषद सदस्य सोहनलाल लोमरोड, पारेवड़ा रामनारायण से केवटिया, मांगीलाल सारण, बेगाराम सारण, चरला से धर्मपाल गोदारा, सांवताराम दुसाद, जयराम टांडी, मुंशीराम मेघवाल, कुंभाराम सडू, रावताराम मोडसरा, गिरधारी लाल ज्याणी, नारायण प्रजापत आदि के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने गिरफ्तारियां देकर सुजानगढ़ या सुजला जिले की मांग को लोकतांत्रिक ढंग से सरकार को प्रशासन के माध्यम से जगाने का काम किया। सुजानगढ़ या सुजला जिले की घोषणा करने की मांग को लेकर आयोजित सभा में जनहित संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट राम कुमार मेघवाल ने कहा कि जिले की मांग को लेकर हमें सभी राजनीतिक दलों और धर्मों की राजनीति से उपर उठकर एकजुट होकर संघर्ष करना है। जिसके तहत 14 मई को कातर उप तहसील कार्यालय पर जिले के आंदोलन को लेकर गिरफ्तारियां दी जायेगी। इसी प्रकार आगामी तारीख 21 मई को सुजानगढ़ पुराना बस स्टैंड पर जिले की मांग को लेकर चल रहे धरना स्थल पर आम सभा में पहुंचने की भी अपील की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा