Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अवैध रूप से 10 लाख मांगने का आरोप 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय कांेतवाली पुलिस थाने में सेवानिवृत एएसपी रामपाल स्वामी के पुत्र अरूण ने मुकदमा दर्ज करवाकर बताया है कि हम पिता पुत्र अरूण गैस एजेंसी चलाते हैं। जहां पर अमित जाखड़, नया बास सुजानगढ़ व कपिल प्रजापत निवासी पड़िहारा 23 अगस्त 17 से कम्यूटर स्टाफ का काम किया। जिसके तहत उज्जवला कनेक्शन आदि देने के लिए अमित ने रामदेव जाखड़ नामक नया कर्मचारी भी रखा। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 3 से 4 हजार कनेक्शन दिये गये। परिवादी अरूण का आरोप है कि इन कनेक्शनों में हैर फैर की गई और सही करने के लिए आरोपियों ने पैसे मांगे। उसके बाद 29 अप्रेल को रामदेव जाखड़ व दो अन्य लोग हमारे गैस एजेंसी पर आये और धमकाते हुए कहा कि 10 लाख रूपये दो, तो तुम्हारे सारे डोक्यूमेंट सही कर देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा