Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रेल मंत्रालय ने जारी किए 20 करोड़, बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

रेल मंत्रालय ने जारी किए 20 करोड़, बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज


सुजानगढ़ (नि.सं.)। छापर रोड़ स्थित रेल फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनने का रास्ता साफ हो गया है। 2021 में सीएम अशोक गहलोत द्वारा बजट में करीब 65 करोड़ की लागत से छापर रोड़ स्थित फाटक पर ओवर ब्रिज की घोषणा की गई थी, जिसमें से 20 करोड़ रूपये रेलवे की ओर से मिलने थे। फाईलों में दो सालों तक सब प्रकार की दिक्कतों को पार करते हुए आखिरकार 20 करोड़ रूपये रेल मंत्रालय की ओर से जारी कर दिये गये हैं। जिससे इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसमें करीब 45 करोड़ की राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जायेगी। वहीं डीआरयूसीसी सदस्य विजयराज चौहान ने सांसद राहुल कस्वां का आभार जताते हुए कहा है कि सांसद की सक्रियता के चलते जल्दी ही जनता को ओवरब्रिज की सुविधा मिल सकेगी। दूसरी ओर धनराज रणवा ने भी सांसद और विधायक का आभार जताया है। आपको बता दें करीब 33 प्रतिशत आबादी शहर की लाईन पार रहती है, जिसके कारण फाटक पर ओवरब्रिज की महती आवश्यकता वर्षों से महसूस की जाती रही है। अब लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्दी ही इस काफी पुरानी समसया का स्थायी समाधान हो जायेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा