Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएमएचओ ने किया अस्पताल व निर्माणधीन कार्य का निरीक्षण

सीएमएचओ ने किया अस्पताल व निर्माणधीन कार्य का निरीक्षण

ठेकेदार को दिए गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

बीदासर- कस्बे के राजकीय टांटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 4.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे विस्तारित नव निर्मिति भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे कस्बेवासी के द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही व गुणवत्ता की कमी की शिकायत पर शनिवार को सीएमएचओ मनोज शर्मा, सहायक अभियंता आर के शर्मा ने कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ पिलरों में गुणवत्ता की कमी पाई जाने पर तोड़कर दोबारा बनाने को कहा। सीएमएचओ ने कहा कि भविष्य में फिर से निर्माण कार्य को लेकर शिकायत नही हो इसके लिए ठेकेदार को पाबंद किया गया है। वही कार्य की बराबर देख रेख के लिए सीएचसी प्रभारी मनीराम डूडी को आदेश दिए। साथ ही सीएमएचओ ने सीएचसी में लैब, एक्सरे रूम, साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया और स्टाफ के साथ बैठक ली। बैठक में सीएमएचओ ने स्टाफ से कहा कि अस्पताल की आए दिन मरीजों द्वारा शिकायतें मिल रही थीं, जिसको सुधारने के लिए प्रभारी डूडी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा