Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आईडियल पब्लिक स्कूल राजगढ में प्रतियोगिता का आयोजन 

आईडियल पब्लिक स्कूल राजगढ में प्रतियोगिता का आयोजन 


सादुलपुर,। आइडियल पब्लिक स्कूल राजगढ में शुक्रवार को प्राथमिक कक्षाओं में कक्षा नर्सरी के कक्षा दूसरी तक म्यूजिकल चेयर तथा कक्षा तीसरी से पाँचवी तक हिन्दी शब्द सीढी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संस्था चेयरमैन डॉ. अनिल सांगवान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं का विद्यार्थी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है व बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिसमें प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में नर्सरी से प्रथम स्थान कुशांक, द्वितीय स्थान टीया, तृतीय स्थान विशांत, कक्षा एलकेजी में प्रथम स्थान दीपेश व द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान विमान और खुशबू ने प्राप्त किया। कक्षा यूकेजी में प्रथम व द्वितीय स्थान माही व युवी ने कक्षा प्रथम में प्र्रथम और द्वितीय स्थान स्थान दक्ष, आयुष ने प्राप्त किया। द्वितीय कक्षा में प्रथम स्थान एकता ने जबकि प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चौथी व पाँचवी में रितीक, हिमांशु और अभि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य अनीता सिहाग ने अपने विचार प्रस्तुत किये और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्राथमिक समन्यवक सुनीता ने बच्चों को पुरस्कार भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन एकता, चाहत, पूजा चौधरी व मनीषा के द्वारा किया गया।
फोटो-05 आईडियल पब्लिक स्कूल राजगढ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते स्टाफ सदस्य

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा