Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कार्यकर्ताओं ने गोपालपुरा सरपंच का किया स्वागत

कार्यकर्ताओं ने गोपालपुरा सरपंच का किया स्वागत


चूरू। जिला मुख्यालय दादा बड़ी के पास आयोजित कार्यक्रम में आई महिला कांग्रेस नेता गोपालपूरा सरपंच सविता राठी कांग्रेसजनों ने स्वागत किया ।
स्वागत के अवसर पर राठी ने कहा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से चलाई जा रही योजनाएं आनेवाले कल के लिए वरदान बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, इसकेलिए हम सबको सामुहिक प्रयास करने चाहिए। सविता राठी ने कहा दूसरी तरफ केन्द्र की भाजपा सरकार आमजन को ग़ुमराह कर रही है। आज महंगाई से हर व्यक्ति त्रस्त है। अब समय आ गया हैं केंद्र की सरकार को बेनक़ाब करना है । जनता इनकी असलियत जान चुकी हैं ,जल्द ही कर्नाटक में जनता ने सबक सिखाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जमील चौहान ने कहा पार्टी के कार्यकर्ता राठी जैसी कार्यकर्ता तरह मेहनत करने लग जाए तो पार्टी और आमजन को काफी लाभ होगा। क्योंकि राठी ने अपनी पंचायत में पौधा लगाने का इतिहासिक कार्य किया है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य विमला कलवा, दीपिका सोनी , चूरू शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता बाकोलिया , जिला महिला कांग्रेस सचिव ज्योति सिह , सुमन सैनी , इकबाल खान , श्रीराम , संगीता ,सरोज सोंनी व ममता आदि ने स्वागत किया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

7 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएगा अब दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी, रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा