Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भरतपुर जिले के मेरथा गांव में बना नया जीएसएस हुआ चालू, इन 13 गांवों को मिलेगी पावरकट से मुक्ति

भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र मेरथा गांव में बने नए सब स्टेशन से क्षेत्र के करीब 1800 कृषि, घरेलू, अघरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। नए जीएसएस से मेरथा सहित आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।

New Grid Substation Bharatpur
New Grid Substation Bharatpur

Bharatpur News: भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में बार-बार बिजली ट्रिपिंग, कम वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को अब राहत मिलेगी। विद्युत निगम ने मेरथा गांव में 2 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से 33/11 केवी क्षमता का नया जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) तैयार कर चालू कर दिया है। इसमें 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के बाद 13 नवंबर को चार्ज किया गया था।

1800 बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र मेरथा गांव में बने नए सब स्टेशन से क्षेत्र के करीब 1800 कृषि, घरेलू, अघरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। नए जीएसएस से मेरथा सहित आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। अब तक बिजली की मांग बढ़ने पर ओवरलोडिंग, बार-बार ट्रिपिंग और कम वोल्टेज जैसी समस्याएं सामने आती थी। वहीं अब नया सब स्टेशन चालू होने से बिजली वितरण का भार कम करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं के गुणवत्तापूर्ण बिजली व्यवस्था देने में मदद मिलेगी।

इन गांवों को मिलेगी अपने निर्बाध रूप से बिजली

भरतपुर जिले के मेरथा गांव में जीएसएस को चार्ज करने के दौरान सहायक अभियंता रूपवास गजेंद्र कुमार यादव, अभियंता (प्रोटेक्शन) भरतपुर हितेश उज्यल तथा तकनीकी कर्मचारी दीवान सिंह, सत्यवीर सिंह और रघुवीर सिंह मौजूद रहे। बिजली विभाग द्वारा शुरू किए गए नवनिर्मित जीएसएस से मेरथा, मिल्सवा, घाटोली, इब्राहिमपुर, काई, खेरिया विल्लोच, मोरोली डहर, होरीपुरा, छोटी डिठवार, नगला हीस, अमर सिंह आदि गांवों को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भरतपुर में कोहरे से पहले सड़कों पर बनेंगी सफेद लाइनें, भारी वाहनों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर