Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को मिली वैश्विक जिम्मेदारी, अब दुनियाभर के खिलाड़ियों की बनेगी आवाज

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को मिली वैश्विक जिम्मेदारी, अब दुनिभार के खिलाड़ियों की बनेगी आवाज
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को मिली वैश्विक जिम्मेदारी, अब दुनिभार के खिलाड़ियों की बनेगी आवाज

Manu Bhaker ISSF : निशानेबाजी में भारत को ओलंपिक में पदक दिलाने वाली निशानेबाज मनु भाकर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की आवाज बनने वाली है। मनु भाकर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और यह पद भारत व हरियाणा के लिए गौरवशाली और ऐतिहासिक हो गया है।

पेरिस ओलिंपिक में उत्कृष्ट सफलता का इतिहास रचने वाली झज्जर जिले के गोरिया गांव की बेटी मनु भाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनियाभर के निशानेबाजों की आवाज बनेंगी। उन्हें अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आइएसएसएफ) की एथलीट समिति के 2026-2030 कार्यकाल के लिए सदस्य चुना गया है।

इस प्रतिष्ठित वैश्विक जिम्मेदारी के साथ ही मनु भाकर इस समिति में स्थान पाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। राष्ट्रीय राइफल संघ ने मनु के इस ऐतिहासिक चयन की आधिकारिक जानकारी साझा की है। इससे पहले दिग्गज ओलिंपियन अभिनव बिंद्रा 2014 से 2018 तक आइएसएसएफ एथलीट समिति के अध्यक्ष रहे थे।

मनु के पिता रामकिशन भाकर ने बताया कि दुनिया के खिलाड़ियों के मतदान में सबसे ज्यादा वोट मनु को ही मिले, जो देश के लिए गर्व का विषय है। विश्व भर में मनु भाकर पर मतदान करने वालों ने विश्वास जताया है और अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के मुद्दों को उठा सकेगी और जो खेलते हुए खामियां नजर आई थी, अब उनकी आवाज को उठाने का काम करेगी।

मनु भाकर के इस पद से देश व हरियाणा के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है और मनु भाकर ने खिलाड़ियों को बता दिया कि मेहनत के बल पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। छोटी सी उम्र में मनु भारकर के इस उपलब्धि पर हर कोई बधाई दे रहा है और परिवार व गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। आपको बता दे कि मनु भारकर देश की प्रमुख निशानेबाजों में शामिल है और उनके द्वारा कई प्रतियोगिताओं में भारत को मेडल दिलाने का काम किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भरतपुर में सीएक्यूएम ने हटाई ग्रेप 3 की पाबंदियां, 20 नवंबर के बाद कर सकेंगे कंस्ट्रक्शन के कार्य