Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भरतपुर में कोहरे से पहले सड़कों पर बनेंगी सफेद लाइनें, भारी वाहनों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर

Bharatpur News
Bharatpur News

Bharatpur News: भरतपुर में कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा कोहरे से पहले भरतपुर जिले में सड़कों पर रोड मार्किंग, कैटआई और स्टॉप लाइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा गांव से भरतपुर शहर में आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे, ताकि कोहरे में भी वाहन दूर से दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। वहीं, स्थानीय प्रशासन द्वारा नेशनल हाईवे 21 और 123 पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। भरतपुर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी राहुल सैनी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ये निर्देश दिए गए।

एडीएम ने अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के जारी किए निर्देश

भरतपुर के कलेक्टर सभागार में हुई मीटिंग में एडीएम सिटी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़‌कों की मरम्मत कराने और स्पीड ब्रेकर पर कलर मार्किंग करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एनएचएआई, पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त पेट्रोलिंग कर राष्ट्रीय राजमागों पर अवैध पार्किंग हटाने तथा नियमित चालान करने को कहा है। वहीं अतिक्रमण के मामलों में संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर विभागों के समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बहरोट गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, 23 नवंबर से गूंजेंगे भक्ति के स्वर