Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए अब कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए अब कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी

Gold-Silver Price Today : शादियों के सीजन में सोना व चांदी की कीमतों में गिरावट ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सोना व चांदी की कीमतों में अब भी गिरावट का सिलसिला जारी है। कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण कमजोर वैश्विक रुझानों और बिकवाली के दबाव को माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चांदी की कीमतों में गिरावट आने का सीधा असर घरेलू स्तर पर चांदी व सोने पर दिखाई दे रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को चांदी की कीमतों ने पिछले एक साल का निचले स्तर को छू लया है और जहां पर चांदी की कीमतों में 9,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली की मार्केट में चांदी 169500 रुपये प्रति किलोग्राम तक भाव आ गए। अगर पिछले साल की बात की जाए तो 13 नवंबर को घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। पांच नवंबर के बाद आठ सत्रों में चांदी में 13 प्रतिशत की गिरावट यानी 25000 रुपये की कमी आई है। ऐसे में शादी समारोह के लिए खरीद रहे लोगों को राहत मिली है।

सोना के भाव में भी छह प्रतिशत की गिरावट

चांदी की तरह ही सोना की कीमतों में भी दबाव बना हुआ है। मंगलवार को सोना की कीमतों में 1400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और सोने के भाव 138,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया है। सोने में यह लगातार छठे सत्र की गिरावट है। नौ नवंबर के बाद से सोना 8300 रुपये या करीब छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुझानों और भारतीय रुपये में मजबूती से घरेलू बाजार में सोने पर दबाव बढ़ा। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 3856.61 डालर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि चांदी एक प्रतिशत बढ़कर 47.44 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटीज शोध विश्लेषक सैश सावंत ने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के बीच एक साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को हाजिर सोने में कुछ सुधार हुआ। हालांकि, सोना जनवरी के 5,602 डालर प्रति औंस के रिकार्ड स्तर से करीब 31.5 प्रतिशत नीचे है और 2015 के बाद अपने सबसे खराब साल की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इसकी प्रमुख वजह मौद्रिक नीति को बताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भरतपुर में सीएक्यूएम ने हटाई ग्रेप 3 की पाबंदियां, 20 नवंबर के बाद कर सकेंगे कंस्ट्रक्शन के कार्य