Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा रोडवेज की 125 बसों में लगे जीपीएस नहीं हुए एक्टिव, यात्री नहीं कर पा रहे हैं लोकेशन ट्रेस

Haryana Roadways
Haryana Roadways

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज की बसों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोडवेज बस के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जींद डिपो में जीपीएस ट्रैकिंग व्यवस्था अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। बता दें कि हरियाणा के जींद डिपो की 125 बसों में जीपीएस उपकरण लगाए जा चुके हैं लेकिन ये सक्रिय नहीं होने के कारण बसों की ऑनलाइन लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रही है। ऐसे में तकनीक पर खर्च करने के बावजूद रोडवेज यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जींद डिपो में कुल 135 बसें हैं। इनमें 37 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित हो रही हैं।

बसों में जीपीएस एक्टिव करने की प्रक्रिया नहीं हुई पूरी

हरियाणा रोडवेज विभाग की ओर से जींद डिपो की 125 बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाए जा चुके हैं। हालांकि, इन्हें एक्टिव करने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इसके चलते बसों की वास्तविक लोकेशन का पता लगाने की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद ने कहा कि जींद डिपो की बसों में जीपीएस लगाने का कार्य किया जा चुका है। इन्हें सक्रिय करने के लिए संबंधित स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। जीपीएस शुरू होने के बाद बसों की लोकेशन ट्रैक करने और संचालन व्यवस्था की निगरानी में सुविधा मिलेगी।

अधिकारी भी नहीं कर पा रहे हैं निगरानी

हरियाणा रोडवेज की बसों में जीपीएस सिस्टम सक्रिय होने के बाद रोडवेज अधिकारी कार्यालय में 35 बैठकर बसों की लोकेशन देख सकेंगे। इससे पता चल सकेगा कि कौन सी बस किस रूट पर चल रही है और निर्धारित समय के अनुसार संचालन कर रही है या नहीं। बसों की आवाजाही पर नजर रखने के साथ ही रूट और संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। हालांकि, अभी जीपीएस बंद होने के कारण अधिकारियों को बसों की निगरानी के लिए तकनीकी सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं यात्रियों को भी बस के पहुंचने का संभावित समय और उसकी लोकेशन जानने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ग्रामीण रूटों पर बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को इसका ज्यादा खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जींद जिले में HSVP सेक्टर होंगे विकसित, डीसी वैशाली शर्मा ने भूमि दर को लेकर की मीटिंग