कल का मौसम: मौसम में आ रहे परिवर्तन को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि चक्रवाती तूफान का असर तटीय राज्यों आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश के रूप में दिखेगा। इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफान रहेगा। तटीय क्षेत्रों की ही बात की जाए तो रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल क्षेत्रों में भी करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ बिजली भी चमकेंगी। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का मौसम रहेगा। वहीं उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में रहने वाले हैं।
दिल्ली एनसीआर सहित पंजाब हरियाणा में सुबह के समय कोहरा करेगा परेशान
मौसम में चल रहे बदलाव के बीच 18 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, सहित देश के कई क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कल कुछ राज्यों में बारिश का दौर रहेगा तो कुछ राज्यों में शीतलहर और कोहरा परेशान करेगा। मौसम विभाग द्वारा उत्तरी राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR, हरियाणा व पंजाब सही तो राजस्थान के हनुमानगढ़, गंगानगर जिले में कल सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर भारत में कल दिन का मौसम रहेगा साफ
उत्तर भारत में कल दिन के समय मौसम साफ रहेगा। दिवाली के बाद बनी प्रदूषण की स्थिति भी अब राहत मिल रही है। क्योंकि मंगलवार को पछवा हवा के कारण मौसम साफ बदला है। इससे जहां हवा में नमी बढ़ी है, वहीं दिन के समय सामान्य धूप रही है। पछवा हवा के कारण हरियाणा में तापमान नीचे आया है।



