Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आपके PAN Card से हो सकती है ठगी, ऐसे चेक करें कहीं, आपके नाम पर फर्जी लोन तो नहीं

आपके PAN Card से हो सकती है ठगी, ऐसे चेक करें कहीं, आपके नाम पर फर्जी लोन तो नहीं

PAN Card Security : पैन कार्ड आज प्रत्येक व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का आइना है। इसके अलावा बैंकिंग से जुड़े हुए कामकाज इसके बिना पूरे नहीं हो सकते है। बैंक में खाता, शेयर मार्केट सहित जीएसटी नंबर लेने तक के सभी आर्थिक काम में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है।

ऐसे में यह व्यक्ति का महत्वपूर्ण सहयोगी हो चुका है, लेकिन लगातार बदल रहे तरीकों से पैन कार्ड के जरिए आप ठगी का भी शिकार हो सकते है। अगर यह पैन कार्ड किसी गलत लोगों के हाथ चला जाए तो आपके नाम पर लोन भी लिया जा सकता है। जोकि भविष्य में आपको परेशानी में डाला सकता है,

क्योंकि पैन कार्ड दर्ज होने पर लिया गया लोन का भुगतान नहीं होने पर आपकी CIBIL को नीचे गिरा देता है और इसके बाद आपको लोन लेने में परेशानी आएगी। इन सब के बीच अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे ऑनलाइन पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितने लोन और क्रेडिट अकाउंट चल रहे हैं। आइए जानते हैं इसका आसान तरीका।

पैन कार्ड से कैसे पता करें की कितने लोन चल रहे है

पैन कार्ड के माध्यम से पता लगाया जा सकता है कि आपके नाम पर कितने लोन चल रहे है और कितने खातों में यह पैन नंबर दर्ज है। इसका आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cibil.com जाना होगा। वहां पर 'Get Your CIBIL Score' का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

इसके बाद आपको अलग-अलग सब्सक्रिप्शन प्लान दिखाए जा सकते है। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब वाला प्लान ही ले। इसके बाद इसमें अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी दर्ज करके लॉगिन के लिए पासवर्ड बनाएं। फिर 'ID Type' में 'Income Tax ID' का विकल्प चुनें।

अपना पैन नंबर दर्ज करें और 'Verify Your Identity' पर क्लिक करके स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों का पालन करें।

अगर प्लान के लिए फीस लागू है, तो उसका भुगतान करें। इसके बाद ईमेल पर आए OTP के जरिए लॉगिन करें और बची हुई जानकारी भरें।

अब आपकी क्रेडिट रिपोर्ट आपके सामने होगी, जिसमें आपके नाम पर चल रहे सभी लोन और क्रेडिट कार्ड्स की डिटेल्स होंगी।

अपनी रिपोर्ट को ध्यान से चेक करें। अगर आपको इसमें कोई ऐसा लोन या क्रेडिट अकाउंट दिखता है जो आपने कभी नहीं लिया है, तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

पैन कार्ड से फर्जी लोन कैसे हटवाएं

जिस बैंक या वित्तीय संस्थान के नाम से वह लोन दिखा रहा है, तुरंत उनसे संपर्क करें। उनसे इस फर्जी लोन की पूरी जानकारी मांगें और इसे हटाने के लिए अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल की स्थिति में आप इनकम टैक्स विभाग के शिकायत पोर्टल की मदद ले सकते हैं। पैन (PAN) से जुड़ी शिकायत सीधे दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट [https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp](https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp) पर जाएं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर स्थापना दिवस: कविताओं की गूंज और साहित्यिक विरासत का उत्सव