8th Pay Commission Arrear: केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशन की समीक्षा के गठित 8वें वेतन आयोग अपनी सिफारिशें अगले 6 महीने में केंद्र सरकार को सौंप सकता है। इसी बीच कर्मचारियों में एरियर को लेकर उत्सुकता बनी हुई। एरियर को लेकर अपडेट आया है कि कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से ऐरियर का भुगतान किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों पर सरकार की तरफ से धनवर्षा देखने को मिलेगी।
दरअसल 8वें वेतन आयोग का गठन पिछले साल नवंबर महीने में किया गया था। इसको 1 साल हो गया है। वहीं आयोग द्वारा डेढ साल में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है। अब जून 2027 तक रिपोर्ट आने की संभावना है। ऐसे में कर्मचारियों के बीच संशय बना हुआ था कि एरियर का भुगतान कब से किया जाएगा। इसको लेकर नेशनल काउंसिल-JCM स्टाफ साइड के सचिव एसजी मिश्रा द्वारा दावा किया गया है कि 8वें वेतन आयोग के एरियर का भुगतान कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा।
इसको लेकर सचिव एसजी मिश्रा द्वारा जानकारी दी गई है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में बेशक समय लग जाए, इसके बावजूद एरियर का लाभ 1 जनवरी 2026 से ही मिलना चाहिए। ऐसे में कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी एरियर के रूप में मोटी रकम एक साथ मिलने जा रही है।
वहीं दूसरी ओर एरियर को लेकर सरकार की ओर से अभी कोई संकेत नहीं आया है। अभी कर्मचारी संगठनों द्वारा ही इसकी मांग रखी गई है। क्योंकि सरकार साफ कर चुकी है कि पहले आयोग द्वारा दी जाने वाली सिफारिशें पर फैसला होगा। इसके बाद ही इसको लागू करने तारीख तय की जाएगी।


