Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आईपीएल से भी चुपचाप विदा हुए एमएस धोनी, CSK मालकिन के दावे से फैंस हैरान, अब संभालेंगे यह जिम्मेवारी

आईपीएल से भी चुपचाप विदा हुए एमएस धोनी,  CSK मालकिन के दावे से फैंस हैरान, अब संभालेंगे यह जिम्मेवारी

MS Dhoni Retirement : भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तान की लिस्ट में शामिल एमएस धोनी ने आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है। अचानक ही आई इस खबर से क्रिकेट के फैंस भी हैरान रह गए है। हालांकि एमएस धोनी के खुद आकर संन्यास लेने की घोषणा नहीं की, लेकिन पांच बार की विजेता फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को एक पोस्ट के माध्यम से उनके आईपीएल से संन्यास की जानकारी दी।

फ्रेंचाइजी ने दावा किया है कि अब एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। एमएस धोनी की चुपचाप विदाई का फैसला पहले ही ले लिया था, लेकिन उसको सार्वजनिक आज सीएसके की तरफ से किया गया है। हालांकि एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से वर्ष 2020 में संन्यास ले लिया था, लेकिन अब तक वह आईपीएल को खेल रहे थे।

पिछले आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले थे, लेकिन चोट की वजह से वह पूरा आईपीएल नहीं खेल पाए थे। इस बार क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि एमएस धोनी चोट से उभर गए होंगे और अगले साल होने वाले आईपीएल में उनका फिर से वहीं अंदाज देखने को मिलेगा, लेकिन अचानक ही विदाई ने सबको हैरान कर दिया।

चेन्नई को पांच बार दिलाया आईपीएल का खिताब

इंटरनेशल क्रिकेट की तरह ही एमएस धोनी का आईपीएल का रिकार्ड भी शानदार रहा। धोनी ने वर्ष 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे । इसके बाद उनकी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। उनकी कप्तानी में वर्ष 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। साल 2015, 2016 में चेन्नई को बैन कर दिया गया था। 2019 तक धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने हर सीजन प्लेऑफ खेला था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।

क्या लिखा है सीएसके की तरफ से

सीएसके की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि जीवन में एक बार आने वाला खिलाड़ी। एक नया रोल। हमेशा का रिश्ता। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर का पद संभाल लिया है। अनगिनत जीतें, चुनौतीपूर्ण समय और उन यादों के साथ जो हमारे दिल में हमेशा रहेंगी, हमारा नेतृत्व करने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने तक, एमएस शुरुआत से हमारे सफर का हिस्सा रहे। चेन्नई हमेशा से उनका घर होगा।

धोनी का 18 साल से का आईपीएल से रिश्ता हुआ खत्म

चेन्नई सुपर किंग्स की मालिकन रूपा गुरुनाथ ने वीडिया के माध्यम से बताया कि एमएस धोनी ने 14 तारीख को ही सूचित कर दिया था कि वह इस सीजन का आईपीएल नहीं खेलने वाले है। इसलिए उनका नाम रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में डाल देने के लिए कहा था। धोनी ने इस बार भी वही किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। चुपचाप से विदा लेना।

इंटरनेशनल क्रिकेट से भी वह चुपचाप विदा हुए और आईपीएल से भी बिना कोई शोर-शराबे के चले गए। उन्होंने कभी भी अपना विदाई मैच नहीं खेला। इसी के साथ खिलाड़ी के तौर पर धोनी और आईपीएल का 18 साल का रिश्ता भी खत्म हो गया। अब धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के तौर पर नई पीढ़ी को तैयार करेंगे।

आईपीएल में शानदार सफर रहा धोनी का

एमएस धोनी का आईपीएल में शानदार सफर रहा है। धोनी आईपीएल में दो टीमों के लिए खेले। पहली तो चेन्नई सुपर किंग्स और दूसरी राइजिंग पुणे सुपर जायंट में।

चेन्नई को जब आईपीएल से बैन किया गया था तब पुणे की एंट्री हुई थी और धोनी इस टीम के लिए दो साल के लिए खेले। चेन्नई की वापसी के बाद यह टीम हटा दी गई। धोनी ने आईपीएल में कुल 278 मैच खेले हैं और 137.45 की स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान धोनी का औसत 38.30 रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर स्थापना दिवस: कविताओं की गूंज और साहित्यिक विरासत का उत्सव