Trucking King of India : कर्नाटक के एक गांव धारवाड़ से निकले सामान्य युवा ने अपनी पुस्तैनी काम को छोड़कर भारत के कमर्शियल वाहनों के किंग बन गए। उनकी एक जिद ने इतने बड़े मुकाम को हासिल किया है। डेढ़ लाख रुपये दोस्तों से उधार लेकर शुरुआत में एक ट्रक लिया और उसको खुद चलाया।
इसका परिवार के लोगों ने भी विरोध किया और लोगों ने उसकी हंसी भी की, लेकिन वह अपनी जिद से पीछे नहीं हटे। इसी जिद के चलते उसने ट्रक का बड़ा साम्राज को खड़ा कर दिया और आज उनके बेड़े में 5000 के करीब कमर्शियल वाहन यानी ट्रक है और उनकी कंपनी के देश में सबसे ज्यादा ट्रक चल रहे है।
आज उनकी कंपनी भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड है और इसका मार्केट कैप 6000 करोड़ के करीब है। हम बात कर रहे है कर्नाटक के गांव धारवाड़ के सामान्य परिवार से निकले विजय संकेश्वर। जिनको आज भारत का ट्रकिंग किंग के नाम से जाना जाता है। हालांकि विजय संकेश्वर के नाम से देश के अन्य राज्यों में कम ही लोग जानते है, लेकिन अगर उनकी कंपनी का नाम सामने आता है तो उसको हर कोई जान लेगा, क्योंकि देश के किसी भी कौन में उनकी कंपनी के नाम लिखा हुआ ट्रक आपको सड़कों पर दौड़ता हुआ नजर आएगा।
आपको बता दे कि विजय संकेश्वर देश की ट्रांसपोर्ट वाहनों की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल लॉजिस्टिक कंपनी वीआरएल लॉजिस्टिक (VRL Logistics) के मालिक हैं। यह भारत की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है,जिसके पास 5000 से ज्यादा ट्रकों का बेड़ा है।
प्रिंटिंग प्रेस का कारोबार छोड़कर लिया था एक ट्रक
भारत के ट्रक किंग के नाम से जाने जाने वाले विजय संकेश्वर का पुश्तैनी बिजनेस का पुश्तैनी काम प्रिंटिंग प्रेस का था। शुरुआत में परिवार के इस काम लगे, लेकिन वहां पर उनका मन नहीं लगा और कुछ अलग करने की इच्छा जाहिर हुई। ऐसे में विजय संकेश्वर ने 26 साल की आयुव में 1976 में प्रिंटिंग प्रैस का काम छोड़ दिया और अपने दोस्तों से एक लाख 20 ह जार रुपये उधार लेकर एक ट्रक खरीद लिया।
शुरुआत में बिना चालक के इस ट्रक को भी चलाया। इसके बाद दूसरा, फिर तीसरा ट्रक खरीदा और वीआरएल लॉजिस्टिक की नींव रख दी। जहां पर शुरुआत में बिजनेस को चलाने में बड़ी परेशानी झेलनी, लेकिन काम के साथ अनुभव बढ़ता गया और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विजय संकेश्वर बताते है कि 31 मार्च 1983 को विजयानंद रोडलाइन्स प्राइवेट लिमिटेड बना ली और 1990 तक कंपनी के पास 117 व्हीकल उनके पास हो गए। उस समय तक उनका टर्नओवर लगभग 4 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया। इसके बाद 1992 में कर्नाटक में कूरियर सेवा की शुरुआत कर दी। इसके बाद उनकी मेहनत लगातार रंग लाती रही और 1994 तक उनके पास 150 ट्रक हो गए।
देश में क्यों प्रसिद्ध है वीआरएल लॉजिस्टिक
भारत के प्रत्येक प्रदेश में वीआरएल लॉजिस्टिक को नाम से जाना जाता है। इस कंपनी का दावा है कि उससे ज्यादा कमर्शियल वाहन भारत में किसी और लॉजिस्टिक कंपनी के पास नहीं है। इस कंपनी की शुरुआत एक ट्रक से हुई थी और आज इन ट्रकों की संख्या 5000 तक पहुंच चुकी है। यह कंपनी, भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड है और इसका मार्केट कैप 6000 करोड़ के करीब है।