UPSC Success Story: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा पास करना बहुत सारे लोगों की इच्छा होती है, लेकिन इसमें सफलता किसी-किसी को ही मिलती है। वहीं मध्यप्रदेश का एक परिवार ऐसा भी है, जहां से सगे भाई व बहन से यह परीक्षा पास की। इससे बहन का चयन आईएस के लिए हुआ तो भाई बना आईपीएस अधिकारी।
यह भाई बहन की जोड़ी मध्यप्रदेश से आती है। जहां भाई आदित्य मिश्रा देवास में एसपी हैं तो उनकी छोटी बहन पल्लवी मिश्रा पंजाब कैडर की IAS अधिकारी हैं। इनकी सफलता के पीछे जहां मात-पिता का संघर्ष है, वहीं संयुक्त परिवार भी इसमें ताकत बना।
क्योंकि बच्चों की पढ़ाई के लिए इनके पिता ने 25 वर्षों तक भोपाल से जबलपुर तक सफर किया। वहीं मां ने भी नौकरी के साथ परिवार को पूरा सहारा दिया। इसके अलावा इन दोनों को परिवार में चाचा-चाची के साथ-साथ चचेरी बहनों का भी साथ मिला।
आदित्य मिश्रा मध्य प्रदेश कैडर के 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं, जबकि उनकी छोटी बहन पल्लवी मिश्रा 2023 बैच की IAS अधिकारी हैं। इस सफलता को लेकर आदित्य मिश्रा का कहना है कि पिता अजय मिश्रा ने काफी मेहनत की है। वे पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्होंने परिवार को भोपाल में रखा, ताकि बच्चों की शिक्षा अच्छी हो सके। हालांकि मध्यप्रदेश का हाईकोर्ट जबलपुर में है। जहां वे वकालत करते हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में उनका काम रहता था। अपनी वकालत और परिवार के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए वे 25 वर्षों तक भोपाल और जबलपुर के बीच रहे।
वहीं मां डॉ. रेणु मिश्रा भोपाल के श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय में प्राचार्य हैं। मां ने शिक्षा और सिविल परीक्षा की तैयारी में काफी मदद की। यह सफलता मां की मदद के बिना नहीं मिल सकती थी।
इसके अलावा संयुक्त परिवार होने के कारण चाचा-चाची ने भी सहारा दिया। क्योंकि उनके चाचा संजय मिश्रा भोपाल में प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। दूसरी ओर चाची अर्चना मिश्रा ने भी इन दोनों को अपने बच्चों की तरह ही रखा।
आदित्य और पल्लवी की सफलता में उनकी चचेरी बहनें पलक और संजना का भी अहम योगदान है। इसको लेकर वे बताते हैं कि जब उन्हें पढ़ाई के लिए ऊपर वाला कमरा चाहिए होता, तो दोनों बहनें नीचे वाले कमरे में खुद को एडजस्ट करती थी। इतना ही नहीं पढ़ाई के दौरान उनके लिए चाय और कॉफी भी दी गई।


