New Ring Road: पानीपत शहर को जाम से मुक्ति देने हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नए रिंग रोड, फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पानीपत शहर की सड़कों से वाहनों का दबाव कम करने की योजना है। इसके लिए पानीपत में रिंग रोड फ्लाइओवर का निर्माण किया जाना है।
केंद्रीय मंत्री के समक्ष पानीपत के विधायक और हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने इसके लिए प्रस्ताव रखे थे। ऐसे में अब शहर के लिए 5 प्रमुख परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परियोजना के लिए डीपीआर तैयार की जाए। आने वाले दिनों यह परियोजना सिरे चढ़ेंगी।
गौरतलब है कि पानीपत जीटी रोड का प्रमुख शहर है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, राजस्थान- पंजाब को यूपी से जोड़ने वाला मुख्य जिला है। ऐसे में यहां वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। परिणाम स्वरूप पानीपत में कई ऐसे स्थान हैं, जहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
इससे राहत देने के लिए अब पानीपत में रिंग रोड, नए फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। ऐसी 5 परियोजनाओं को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है। अब अधिकारियों द्वारा इन परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार की जाएगी।
इसके लिए प्रमुख रूप से रिंग रोड है। इसके अलावा पानीपत के सेक्टर-13-17 फ्लाईओवर से बाबरपुर फ्लाईओवर तक नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। वहीं एल्डिको के सामने अंडरपास का निर्माण किया जाना है। पानीपत के बरसत रोड से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए पानीपत फ्लाईओवर पर एंट्री रैंप और नाथू स्वीट्स के सामने एग्जिट रैंप भी बनाया जाना है।


