भारत में आज न्यूजीलैंड को पांच मैचों की सीरीज के आखिरी एक दिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर 7 साल बाद न्यूजीलैंड के होम ग्राउंड पर एकदिवसीय सीरीज अपने नाम कर ली है। वहीं पिछले मुकाबले में मिली बड़ी हार का हिसाब भी चुकता कर दिया। भारतीय टीम टीम ने छोटे स्कोर के बावजूद गेंदबाजी के दम पर 22 रनों की शानदार जीत हासिल की। भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान अर्शदीप सिंह के जोड़ीदार के रूप में गुरनूर ब्रार नया गेंदबाज मिल गया है।
गुरनूर ब्रार ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों में कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारतीय सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी और खींचा है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि गेंदबाज भी मैच जीता सकते हैं। गुरनूर अब 19 नवंबर से वेलिंग्टन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाएंगे।
गुरनूर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में लिए 9 विकेट
गुरनूर ब्रार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन की स्ट्राइक रेट से 9 विकेट हासिल किए। ब्रार ने 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में तीन विकेट हासिल किए। इसके बाद सात नंबर को वेलिंगटन में हुए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में गुरनूर को चार सफलताएं मिली।
वहीं 13 नवंबर को चौथे एकदिवसीय मुकाबले में दो सफलताएं अर्जित की। इस प्रकार गुरनूर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में 9 विकेट हासिल कर भारतीय क्रिकेट चयन समिति का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। गुरनूर की एकदिवसीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी को देखते हुए अब अर्शदीप सिंह की टक्कर का गेंदबाज माना जाने लगा है।
कुलदीप यादव को रिप्लेस कर हुए टेस्ट टीम में शामिल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा कुलदीप यादव को टेस्ट स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है। कुलदीप यादव की जगह भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। गुरनूर 19 नवंबर को वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले में अपनी गेंदबाजी का करिश्मा दिखाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि गुरनूर, कुलदीप यादव की जगह टेस्ट स्क्वाड में जगह मिलने के कारण अंतिम एक दिवसीय मैच नहीं खेल पाए थे। भारत 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा। टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी लंबे समय बाद चयन हुआ है।


