Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

1 दिसंबर से लागू होंगे आयुष्मान कार्ड के नए नियम, 112 बीमारियों का निजी अस्पतालों में नहीं होगा मुफ्त इलाज

केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के नए निर्देशों के अनुसार अब योजना के तहत 112 चिकित्सा पैकेज प्राइवेट अस्पतालों से 1 दिसंबर से हटा लिए जाएंगे। इसके बाद इन चिकित्सा पैकेजों को पूरी तरह सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित किया जाएगा। 1 दिसंबर से आयुष्मान कार्डधारकों को इन बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाने के लिए सरकारी अस्पतालों का रुख करना होगा।

Aayushman Card Rules Change
Aayushman Card Rules Change

Aayushman Card Rules Change: आयुष्मान कार्ड के नियमों में 1 दिसंबर से बड़ा बदलाव किया जाएगा। नए नियमों के लागू होने के बाद 112 बीमारियों का आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट अस्पतालों में इलाज बंद हो जाएगा। केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के नए निर्देशों के अनुसार अब योजना के तहत 112 चिकित्सा पैकेज प्राइवेट अस्पतालों से 1 दिसंबर से हटा लिए जाएंगे। इसके बाद इन चिकित्सा पैकेजों को पूरी तरह सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित किया जाएगा। 1 दिसंबर से आयुष्मान कार्डधारकों को इन बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाने के लिए सरकारी अस्पतालों का रुख करना होगा।

सरकारी अस्पताल में 23 की जगह अब 112 चिकित्सा पैकेज होंगे शामिल

सरकार द्वारा शुरू की जा रही 1 दिसंबर 2026 से नई व्यवस्था के बाद मरीज को आयुष्मान कार्ड (Aayushman Card) के तहत इलाज के दौरान बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बदलाव से योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। गौरतलब है कि अब तक आयुष्मान भारत योजना में केवल 23 चिकित्सा पैकेज सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित थे।

1 दिसंबर से नई व्यवस्था के तहत इसमें 89 नए पैकेज और शामिल किए जाने के बाद सरकारी अस्पतालों में आरक्षित पैकेजों की संख्या बढ़कर 112 हो जाएगी। बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा देश में लागू होने जा रही 1 दिसंबर से नई आयुष्मान कार्ड व्यवस्था के संदर्भ में सभी राज्यों के स्वास्थ्य प्राधिकरणों को पत्र भेजा जा चुका है।

कई महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाएं और जटिल सर्जरी हुई सरकारी अस्पतालों में शामिल

केंद्र सरकार द्वारा 1 दिसंबर से आयुष्मान कार्ड व्यवस्था में बदलाव के बाद कई महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाएं और जटिल सर्जरी सरकारी अस्पतालों में शामिल हो जाएंगी। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित किए जा रहे पैकेजों में सामान्य उपचार के साथ कई महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाएं और जटिल सर्जरी भी शामिल हैं। बता दें कि सरकार द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग से जुड़ी सेवाएं, नेत्र रोग से संबंधित मोतियाबिंद के ऑपरेशन, प्रसव और महिलाओं के उपचार की विभिन्न सुविधाओं को आयुष्मान कार्ड के तहत 1 दिसंबर से निजी अस्पताल की जगह सरकारी अस्पताल में शामिल करने का फैसला लिया है।

इसके अलावा मलेरिया, गंभीर एनीमिया, हेपेटाइटिस और लिवर संबंधी बीमारियों के उपचार के साथ छोटे-बड़े ऑपरेशन तथा डे-केयर प्रक्रियाएं सहित जनरल मेडिसिन और संक्रामक रोगों से संबंधित पैकेज भी इस दायरे में आएंगे। आयुष्मान कार्ड से इलाज की व्यवस्था में 1 दिसंबर से नए नियम पूर्ण रूप से लागू हो जाएंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

त्योहारी तेजी के बाद सोना-चांदी में गिरावट, सोने में 5 हजार और चांदी में 10 हजार रुपये की गिरावट