Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में अब सुबह शाम ठंढ का एहसास होना शुरू हो गया है । वहीँ कई जिलों में ठंढ तो कई जिलों में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है । बता दे की अगले कुछ दिनों में राजस्थान के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है जिससे बारिश के आसार भी बन रहे है । चलिए जानते है मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिन प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार कल वीरवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है और सभी जिलों के लिए ग्रीन जोन यानी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में मौसम के दो रूप देखने को मिलेंगें, शेखावाटी के फतेहपुर और सीकर में रात का तापमान 11 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया है. तो कहीं ठंढ तो कहीं गर्मी का एहसास हो रहा है .
मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने वाला है . हालांकि, 15 और 16 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके चलते बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. इसके बाद 15 नवंबर से प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है. इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा.


