MP Metro : एमपी में मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। जहां पर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को 35 प्रतिशत की तक छूट दी गई है। हालांकि सिंगल यात्रा करने वाले यात्री की टिकट में 25 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि यह टिकट में छूट कार्ड से टिकट खरीदने पर मिलेगी।
इंदौर व भोपाल मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को अब टिकट खरीदने के लिए बार-बार काउंटर पर कतार में नहीं लगना पड़ेगा। मप्न मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 12 नवंबर से दोनों शहरों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस कार्ड के जरिए यात्री मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकास कर सकेंगे।
कार्ड से यात्रा करने पर निर्धारित शर्तों अनुसार 25 प्रतिशत किराया छूट मिलेगी। एक बार कार्ड बनवाने के बाद राशि रिचार्ज कर बार-बार यात्रा की जा सकेगी। यह कार्ड केवल मप्र मेट्रो तक सीमित नहीं रहेगा, देश की उन मेट्रो में भी इस्तेमाल कर सकेंगे, जहां यह व्यवस्था है। ये कार्ड सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटरों से 50 रुपए में प्राप्त किए जा सकेंगे।
काउंटर, मशीन और मोबाइल ऐप से रिचार्ज
कार्ड में राशि खत्म होने पर टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन और एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप के जरिए कार्ड में राशि जोड़ी जा सकेगी। डिजिटल माध्यम से रिचार्ज सुविधा मिलने से यात्रियों को टिकट काउंटर पर जाने की जरूरत भी कम होगी। यात्रा के दौरान स्टेशन के प्रवेश और निकास गेट पर कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।
टिकट श्रेणी, छूट
सिंगल जर्नी टिकट, कुल 25%
रिटर्न जर्नी टिकट, कुल 30% ग्रुप टिकट, कुल 35%
ई-वॉलेट रिचार्ज, 8 से 15% बोनस


