Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गुजरात से राजस्थान तक आसान होगा सफर, अहमदाबाद-राजगीर स्पेशल ट्रेन का संचालन

गुजरात से राजस्थान तक आसान होगा सफर, अहमदाबाद-राजगीर स्पेशल ट्रेन का संचालन

Ahmedabad Rajgir Special Train : रेलवे विभाग ने त्योहारी सीजन को देखते हुए राजस्थान व गुजरात के बीच में नई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। रेलवे विभाग ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद-राजगीर-अहमदाबाद के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी है।

इस ट्रेन का संचालन होने से राजस्थान के साथ गुजरात के कई जिलों के यात्रियों को फायदा होने वाला है, क्योंकि त्योहारी सीजन के कारण सभी ट्रेनों में भारी भीड़ है और यात्रियों को चढ़ने के लिए भी जगह नहीं है। ऐसे में रेलवे विभाग ने आन डिमांड ट्रेन का संचालन किया है और इस रुट पर भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद से राजगीर के बीच में ट्रेन का शेड्यूल जारी किया है।

रेलवे विभाग के अनुसार गाड़ी संख्या 09427/09428 दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप चलेगी। कोटा मंडल के भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाई माधोपुर स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09427 अहमदाबाद राजगीर स्पेशल अहमदाबाद से मंगलवार रात 12.55 बजे रवाना हुई।

यह ट्रेन बुधवार सुबह 8.15 बजे भवानी मंडी, 8.35 बजे रामगंज मंडी, 9.30 बजे कोटा और 10.48 बजे सवाई माधोपुर पहुंची। वापसी में गाड़ी संख्या 09428 12 नवंबर को दोपहर 3.11 बजे कोटा और शाम 4.29 बजे भवानी मंडी पहुंचेगी। ट्रेन रात 11.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर होगा सस्ता, कार्ड से यात्रा पर मिलेगा 25 से 35% तक डिस्काउंट