Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंजाब से अतिरिक्त पानी बंद होने से राजस्थान के इस शहर में पेयजल संकट, स्टोरेज घटा और अतिरिक्त पानी की सप्लाई पर लगा ब्रेक

पंजाब से अतिरिक्त पानी बंद होने से राजस्थान के इस शहर में पेयजल संकट
पंजाब से अतिरिक्त पानी बंद होने से राजस्थान के इस शहर में पेयजल संकट

Rajasthan Water Crisis : पंजाब से राजस्थान को अतिरिक्त पानी बंद होने से पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल शहरों में सप्लाई हो रहे पानी की कटौती गई है और यह समस्या दिसंबर माह तक रहने की संभावना है। जोधपुर शहर में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद एक बार फिर आगे खिसकती नजर आ रही है। पंजाब से अतिरिक्त पानी की आवक बंद होने के कारण मदासर रिजर्वायर में महज तीन दिन पानी की सप्लाई देकर इसे रोक दिया गया है।

पंजाब से जो पानी मिल रहा था, उसे भी श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में सिंचाई के लिए दे दिया गया। ऐसे में जोधपुर को दिसंबर अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसमें और देरी हो सकती है। हालात ऐसे रहे तो दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक शहरवासियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है।

मदासर रिजर्वायर के जरिए राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की योजना थी। इसके लिए पंजाब से मिलने वाले अतिरिक्त पानी पर निर्भरता है। फिलहाल सात दिन तक भी अतिरिक्त पानी मिलने की संभावना कम बताई जा रही है। इससे जोधपुर तक अतिरिक्त पानी पहुंचाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

आइजीएनपी फलोदी के अधिशासी अभियंता मनीष बिश्नोई के अनुसार यदि 100 क्यूसेक पानी लगातार 15 दिन तक मिलता है तो आगे जोधपुर को अतिरिक्त पानी दिया जा सकता है। अतिरिक्त पानी की नियमित उपलब्धता ही शहर को राहत दिलाने का रास्ता है। स्टोरेज भी 160 एमसीएफटी से नीचे नवम्बर माह में भी दोपहर की गर्मी का असर कम नहीं होने से पेयजल की खपत बनी हुई है।

कायलाना-तखतसागर में पानी का स्टोरेज 160 एमसीएफटी से नीचे पहुंच गया है। यह स्थिति चिंताजनक है। अतिरिक्त पानी की आवक में देरी और लगातार घटते स्टोरेज ने जलापूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है।

राहत के लिए इन परिस्थितियों का पूरा होना जरूरी

दो दिनः मदासर रिजर्वायर में पानी की सप्लाई के बाद रोक लगी।

सात दिनः अगले एक सप्ताह तक अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद कम।

100 क्यूसेकः इतनी मात्रा में लगातार पानी मिलना जरूरी।

15 दिनः लगातार आपूर्ति होने पर जोधपुर को अतिरिक्त पानी देने की संभावना।

160 एमसीएफटीः कायलाना-तखतसागर का स्टोरेज इससे नीचे पहुंचा।

दिसंबर अंतिम सप्ताहः अब तक के हालात में संकट से राहत मिलने की संभावित समयसीमा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर होगा सस्ता, कार्ड से यात्रा पर मिलेगा 25 से 35% तक डिस्काउंट