IAS PARIYANKA GOYAL Success Story: अक्सर देखा जाता है की लोग एक या दो प्रयास के बाद हार मान लेते है, लेकिन आज हम आपको एक सफलता की ऐसी कहानी बताने जा रहे है जो लाखों लोगों के लिए एक प्रेणना बन गई । क्योंकि उन्होंने एक दो या फिर तीन बार नहीं पुरे पांच प्रयास बाद सफलता हाशिल की थी । जी हां आपको यकीन ना आये पर ये कुछ ऐसी ही कहानी है IAS प्रियंका गोयल! की, चलिए जानते है थोड़ा विस्तार से
बता दे की UPSC परीक्षा पास करने के लिए हर साल देश के लाखों युवा सपना देखते है, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिल पाती है। इन्ही में से एक नाम आईएएस प्रियंका गोयल का है। बता दे की अगर आप एक दो बार असफल हो जाओ तो कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। आज की कहानी हमे यही शिक्षा देने वाली है, क्योंकि प्रियंका एक दो बार नहीं पुरे 5 बार असफल हुई थी इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने छटे प्रयास में इतिहास रच दिया
जानिए कौन है आईएएस प्रियंका गोयल ?
प्रियंका गोयल दिल्ली की रहने वाली है। उन्होनें पीतमपुरा के महाराजा अग्रेसन मॉडल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाराज कॉलेज से B.Com किया।
इसी बीच उन्होनें यूपीएससी की परीक्षा देने का मन बनाया। इसके लिए उन्होनें साल 2016 में तैयारी भी शुरू कर दी और परीक्षा दी। लेकिन अपने पहले प्रयास में वह प्रिलिमिनरी एग्जाम भी पास नहीं कर पाई थी।
खिरी कोशिश में मिली सफलता
मगर उन्होनें हार नहीं मानी दूसरी बार प्रयास किया मगर यहां भी असफलता ही हाथ लगी। वह इस परीक्षा में लगातार पांच बार फेल हुई। लेकिन इसके बाद उन्होनें एक और आखिरी कोशिश की। इस आखिरी प्रयास में प्रियंका की मेहनत रंग लाई।
369वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर बनी IAS अधिकारी
छठे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर प्रियंका गोयल IAS बनी। प्रियंका ने UPSC CSE 2022 में 369वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर अपने सपनों को साकार किया। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका काफी पॉपुलर है। खूबसूरती में ये लेडी अफसर बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती है। उन्हें इंस्टग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते है।


