Haryana news : हरियाणा प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों नायब सरकार ने महंगाई बढ़ोतरी का लाभ दे दिया है । अब ऐसे में कर्मचारियों के मन में एक सवाल उठ रहा है की DA बढ़ोतरी का लाभ कब मिलेगा? और खाते में कब आएगा पैसा? बता दे की इस से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिक्ल में मिलने वाली है .
अधिक जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में सरकार ने 3% की बढ़ोतरी की आज 5 नवंबर को घोषणा कर दी गई थी। प्रदेश में अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान 63% हो गया है। बता दे की हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की दरों में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी गई थी ।
वित् विभाग ने जारी किया था आदेश
अधिक जानकारी के लिए बता दे की वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के द्वारा महंगाई बढ़ोतरी के आदेश जारी किये गए थे । यह वृद्धि प्रदेश के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगियों पर लागू रहेगी। हरियाणा के कर्मचारियों को फिलहाल 60 प्रतिशत डीए मिल रहा था, लेकिन अब कर्मचारियों को डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से 63 प्रतिशत डीए मिलेगा। कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगी कर्मचारी व उनके परिवार पर भी यह नियम लागू रहेगा।
कब से मिलेगा एरियर, कब आएगा पैसा ?
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा सरकार के वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार हरियाणा के कर्मचारी व पेंशनभोगियों के डीए को 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा, बता दे की कर्मचारियों का चार माह का एरियर नवंबर माह की जारी होने वाले वेतन व पेंशन के साथ मिलेगा। ऐसे में कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन का एरियर दिसंबर माह की वेतन व पेंशन के साथ मिलने वाला है।
बता दे की वर्ष 2025 के आंकड़े के हिसाब से प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगभग 4,28,815 कर्मचारी ड्यूटीरत है और इसके अलावा अन्य पेंशनभोगी व उनके परिवार के सदस्य है। जिनकों DA बढ़ोतरी का लाभ मिलने वाला है .


