Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

8 ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव, कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने के बाद यातायात हुआ प्रभावित

रेलवे विभाग द्वारा जारी की सूचना के अनुसार कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के कारण 8 ट्रेनों के रूप में बदलाव किया गया है। आज पंजाब राज्य में ट्रेन में आग लगने और रेल यातायात प्रभावित होने के बाद रेलवे ने 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है। रेलवे के रूट डायवर्ट होने की सूचना अंबाला मंडल द्वारा जारी की गई है।

TRAIN ROUTE DIVERT UPDATE
TRAIN ROUTE DIVERT UPDATE

Indian Railway: पंजाब राज्य में आज कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के बाद रेलवे ने 8 ट्रेनों के रूट में बदलाव की सूचना जारी की है। बता दें कि आज दोपहर को पंजाब प्रदेश में फतेहगढ़ साहिब के साधूगढ़ और पटियाला के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12508 में दोपहर तकरीबन 1:00 आग लगने की वजह से चार जनरल डिब्बे चलकर खाक हो गए। यह ट्रेन अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी।

ट्रेन में आग लगने के कारण यातायात को प्रभावित

रेलवे विभाग द्वारा जारी की सूचना के अनुसार कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के कारण 8 ट्रेनों के रूप में बदलाव किया गया है। आज पंजाब राज्य में ट्रेन में आग लगने और रेल यातायात प्रभावित होने के बाद रेलवे ने 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है। रेलवे के रूट डायवर्ट होने की सूचना अंबाला मंडल द्वारा जारी की गई है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार डायवर्जन प्लान के अनुसार डाउन दिशा की 5 और अप दिशा की 3 ट्रेनों सहित कुल 8 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया।

कर्मभूमि ट्रेन की जगह चलेगी वैकल्पिक ट्रेन

रेलवे द्वारा यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई कर्मभूमि ट्रेन की जगह वैकल्पिक ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे द्वारा कर्मभूमि ट्रेन की जगह वैकल्पिक ट्रेन चलाई जाएगी। कर्मभूमि ट्रेन में आग लगने की इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम ने बताया कि आग से तीन कोच पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं और एक कोच भी आंशिक रूप से चपेट में आया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

8 ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव, कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने के बाद यातायात हुआ प्रभावित

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा सरकारी भर्तियों में बदलेगा नियम! पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने HSSC-HPSC को दिए बड़े निर्देश